राज्य की जिन मंईयां को नहीं मिली है 20वीं किस्त, वो आज ही करें यह काम, खटाखट खाते में आएंगे पैसे

    Miyan Samman Yojana 20th installment: राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 2500 रुपये की राशि का इंतजार महिलाओं को हर महीने रहता है. ऐसे में हालही में राज्य के कुछ जिलों में 18वीं और 19वीं किस्त, तो वहीं कई जिलों में 20वीं किस्त तक भेजी जा चुकी है. इनमें सिमडेगा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, पलामू, दुमका, धनबाद और साहिबगंज सहित कुछ अन्य जिलें शामिल हैं. वहीं बचे हुए जिले जैसे चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, और रामगढ़ जैसे जिलों में योजना की 20वीं किस्त का इंतजार, लाभूक महिलायें कर रही हैं. 

    राज्य की जिन मंईयां को नहीं मिली है 20वीं किस्त, वो आज ही करें यह काम, खटाखट खाते में आएंगे पैसे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 2500 रुपये की राशि का इंतजार महिलाओं को हर महीने रहता है. ऐसे में हालही में राज्य के कुछ जिलों में 18वीं और 19वीं किस्त, तो वहीं कई जिलों में 20वीं किस्त तक भेजी जा चुकी है. इनमें सिमडेगा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, पलामू, दुमका, धनबाद और साहिबगंज सहित कुछ अन्य जिलें शामिल हैं. वहीं बचे हुए जिले जैसे चतरा, पश्चिमी सिंहभूम, और रामगढ़ जैसे जिलों में योजना की 20वीं किस्त का इंतजार, लाभूक महिलायें कर रही हैं. 

    ऐसे में अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना की लाभूक हैं और अपने खाते में 20वीं किस्त आने का इंतज़ार कर रही हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है और जल्द ही बची हुई मंईयांओं के खाते में भी राशि भेज दी जाएगी. बता दें कि हर माह सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की किस्त के रूप में 2500 रुपये की राशि लाभुकों के खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है. 

    वहीं वैसी महिलायें जिनके खाते में योजना की 20वीं नहीँ पहुंची है उनके लिए जरूरी है की वह नजदीकी CSC केंद्र जाकर अपने खाते के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करा लें. साथ ही आप यह भी पता कर सकती हैं की आपका आधार आपके बैंक आकॉउन्ट से लिंक है या नहीं. अगर यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो आपके खाते में पैसे जल्द से जल्द आएंगे. 

    इसके अलावा अगर आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़े अपने खाते की जानकारी चाहती हैं, तो आप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने खाते का स्टेटस आसानी से चेक कर सकती हैं. यहाँ आधार नंबर की मदद से आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि अब तक आपके खाते में कितनी किस्त जारी हो चुकी है और अगली किस्त की राशि कब तक आपके खाते में आएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news