मंईयां को इस महीने की किस्त का है इंतज़ार, विभाग बना रही लिस्ट, आज ही करें यह काम, जल्द मिलेगी राशि

    MAIYAN SAMMAN YOJANA : राज्य के लगभग सभी जिलों में मंईयांओं को जनवरी और फरवरी महीने की मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी जा चुकी है. पर अब राज्य की मंईयांओं को मार्च महीने की राशि का इंतज़ार है. हालही में भेजी गई बीते महीने की राशि के बाद अब मंईयां टकटकी लगाए बैठी हैं की उनके खाते में अब मार्च महीने की राशि यानि की 20वीं किस्त की राशि कब आएगी. इधर कुछ जिलों में देरी से जनवरी और फरवरी महीने की राशि यानि की 18वीं और 19वीं किस्त का भुगतान हो चुका है.

    मंईयां को इस महीने की किस्त का है इंतज़ार, विभाग बना रही लिस्ट, आज ही करें यह काम, जल्द मिलेगी राशि

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य के लगभग सभी जिलों में मंईयांओं को जनवरी और फरवरी महीने की मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी जा चुकी है. पर अब राज्य की मंईयांओं को मार्च महीने की राशि का इंतज़ार है. हालही में भेजी गई बीते महीने की राशि के बाद अब मंईयां टकटकी लगाए बैठी हैं की उनके खाते में अब मार्च महीने की राशि यानि की 20वीं किस्त की राशि कब आएगी. इधर कुछ जिलों में देरी से जनवरी और फरवरी महीने की राशि यानि की 18वीं और 19वीं किस्त का भुगतान हो चुका है. वहीं रांची जिले के साथ साथ कुछ अन्य जिलों में 20वीं किस्त भेजी जा चुकी है. ऐसे में सिमडेगा, रांची, बोकारो, हजारीबाग, गोड्डा, पाकुड़, देवघर और दुमका सहित कुछ अन्य जिलों में मंईयां सम्मान योजना की 20वीं किस्त भेजी जा चुकी है. 

    हालांकि जिन जिलों में मंईयां योजना की 20वीं किस्त की राशि नहीं भेजी गई है उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. बचे हुए जिलों में भी जल्द से जल्द से किस्त की राशि भेजी जाएगी, जिसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में बचे हुए जिलों में भी 20वीं किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा. इसके लिए विभाग ने लिस्ट बना ली है और जल्द ही लाभुकों के खाते में पैसे भी भेज दिए जाएंगे.

    जिन्हें नहीं मिली ही राशि वह आज ही करें यह काम 
    बताते चलें कि वैसी लाभुकों को किस्त की राशि भेजी गई है, जिन्होंने DBT की प्रक्रिया सही तरीके से पूरी कर ली है. साथ ही उन लाभूक महिलाओं के कहते का सत्यापन भी पूरा हो चुका है. इसके अलावा आधार कार्ड और बैंक खाता लिंक है और इससे पूर्व उन्हें योजना की किस्त मिली है, उनके खाते में राशि भेजी जा चुकी है. 

    ऐसे में अगर आप अपनी योजना से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते है तो ऐसे में आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक website पर जा कर अपने स्टेटस को चेक कर सकते है. जिसमें आधार कार्ड नंबर से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी. आपकी कब तक की किस्त भुगतान हुई और आगे किस डेट में पैसा भेजा जाएगा.

    इसके अलावा अगर आप भी योजना की किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है की आपके सत्यापन के बाद ही आपके खाते में पैसे आएंगे. साथ ही अगर आप इस योजना का लाभ पाने के पात्र हैं तो आपके खाते में योजना की किस्त जरूर भेजी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news