मच्छर मारने वाले कॉइल ने ली एक ही परिवार के 6 लोगों की जान, दो की हालत गंभीर, जानिए पूरी घटना

    मच्छर मारने वाले कॉइल ने ली एक ही परिवार के 6 लोगों की जान, दो की हालत गंभीर, जानिए पूरी घटना

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अगर आप मच्छर को भगाने के लिए कॉइल का इस्तेमाल करते तो हो जाइए सावधान! क्योंकि ये कॉइल आपकी जान भी ले सकता है. दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां मच्छर मारने वाली कॉइल जलाकर सोने से कुछ ऐसा हुआ जिसे आप सुन कर चौक जाएंगे. दरअसल इस कॉइल से एक ही परिवार के छह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री पार्क इलाके में एक परिवार कॉइल जलाकर सो रहा था. तभी कॉइल के एक गद्दे पर गिरने से आग लग गई, जिससे पूरे कमरे में धुआं फैल गया और वहां सो रहे छह लोगों की दम घुटने से मौत  हो गई. वहीं दो सदस्यों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. 

    दम घुटने से मौत

    इस मामले के शुरुआती जांच में ये पाया गया है कि जलती हुई कॉइल के गद्दे के ऊपर गिरने से जहरीला धुआं पूरे कमरे में फैल गया और वहां सो रहे लोग बेहोश हो गए. जिसके बाद दम घुटने से उनकी मौत हो गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

    डेढ़ साल के बच्चे की मौत

    इस घटना में जलने और दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और 1 डेढ़ साल का बच्चा है. वहीं आग से बुरी तरह झुलसे दो लोगों का इलाज चल रहा है. झुलसे लोगों में एक 15 साल की लड़की और एक 45 साल का पुरुष है. इसके अलावा करीब 22 साल के एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news