8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, अब इस दिन झारखंड-बिहार में हो सकती है एंट्री

    8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, अब इस दिन झारखंड-बिहार में हो सकती है एंट्री

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इस बार मानसून लोगों पर मेहरबान नजर आ रहा है.यही वजह है कि समय से पहले मानसून ने केरल में दस्तक दे दिया है.मौसम विभाग की यानि आईएमडी की ओर से पहले अनुमान लगाया गया था कि इस साल 27 मई तक मानसून केरल में दस्तक देगा, लेकिन 8 दिन पहले यानि 24 मई को ही केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है.जो काफी अच्छी खबर है.

    8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून

    अब 8 दिन पहले यानि आज से ही देश में मानसून की झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी. जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं पानी की किल्लत की भी समस्या खत्म हो जाएगी. वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान खिलेगी.वहीं अच्छी बारिश की वजह से अच्छी फसल की उम्मीद है.

    इस दिन झारखंड में हो सकती है मानसून की एंट्री

    आपको बताये कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 8 दिन पहले केरल में पहुंचने से झारखंड में भी मानसून जल्दी दस्तक देगा.आपको बताये कि झारखंड में मानसून के पहुंचने में 10 से 12 दिन का समय लग जाता है.यानि 3 से 5 जून के बीच झारखंड में मानसून की एंट्री हो सकती है.जिससे झारखंड वासी भी झमाझम बारिश से सराबोर हो जाएंगे.मौसम विभाग की माने तो झारखंड में पहले प्री मनसून होगी जो धीरे-धीरे में मानसून में बदल जाएगा.

    आपको बताये कि पिछले साल यानि साल 2024 में मानसून झारखंड में 21 जून को प्रवेश किया था जो सामान्य तौर पर 10 से 11 दिन देरी से आया था. इसकी वजह से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया था, लोग बारिश के लिए टकटकी लगाये हुए थे लेकिन इस बार मौसम पूरे देश के साथ झारखंड पर भी मानसून मेहरबान है.यदि सब कुछ अच्छा रहा तो जून के पहले सप्ताह में झारखंड में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी.

    पढ़ें बिहार में कब देगा दस्तक

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल झारखंड सहित अन्य राज्यों में अच्छी खासी बारिश होगी.चलिए जान लेते है बिहार में मानसून की बारिश कब शुरू होगी, तो आपको बताये कि बिहार में भी इस साल 4 से 5 दिन पहले मानसून की बारिश शुरू होगी, जहां 7 से 10 जून के बीच बिहार में मानसून पहुंच सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news