अब पढ़ाई के रास्ते पैसा नहीं बनेगा बाधा, केंद्र सरकार बिना गारंटी दे रही है लोन, यहां करें आवेदन

    PM vidyalakshmi Yojana:मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई करने के बाद बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अधिक पैसे की जरूरत पड़ती है.पैसे की तंगी और परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से बच्चे अपने सपनों को पंख नहीं दे पाते.ऐसे बच्चों के लिए केंद्र सरकार 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के स्वीकृत करती है

    Money will no longer be a barrier to education; the central government is offering loans up to Rs 10 lakh without guarantee; apply here। अब पढ़ाई के रास्ते पैसा नहीं बनेगा बाधा, केंद्र सरकार बिना गारंटी दे रही है इतने लाख तक का लोन, यहां करें आवेदन

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई करने के बाद बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अधिक पैसे की जरूरत पड़ती है.पैसे की तंगी और परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से बच्चे अपने सपनों को पंख नहीं दे पाते.टैलेंटेड और स्मार्ट होने के बाद भी पैसे की तंगी की वजह से बच्चे अपने सपनों को मार देते है और अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पाते है, मजबूरन उन्हें वो पढ़ाई करनी पड़ती है जो वह नहीं करना चाहते.ऐसे बच्चों के लिए केंद्र सरकार 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के स्वीकृत करती है.यदि आप भी उच्च शिक्षा के लिए केंद्र सरकार के पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का लाभ उठाना चाहते है तो पूरी खबर को ध्यान से पढें.

    आर्थिक हालात ठीक नहीं होने के बावजूद बच्चे ले सकते है उच्च शिक्षा 

    यदि आपकी भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और आप उच्च शिक्षा का सपना देखते है तो आपको IIT, IIM समेत कई उच्च कॉलेज में प्रवेश काफी आसानी से हो जाएगा, वह भी बिना किसी दिक्कत के.दरअसल केंद्र सरकार ने पीएम विद्यालय लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के देती है.जिसमे बहुत कम ब्याज लगता है अब चलिए इसके नियम और शर्तें हम आपको बता देते है.

    केंद्र सरकार देती है 10 लाख रुपये तक का लोन

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत उच्च शिक्षा लेने वाले बच्चों को 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण देती है.योजना का उठाने के लिए छात्रों के परिवार की सलाना आय 8 लाख तक होनी जरूरी है.वही जिस बच्चे के लिए एजुकेशन लोन अप्लाई किया जा रहा है वह किसी भी दूसरे सरकारी स्कॉलरशिप का फ़ायदा नहीं उठाना चाहिए.यानि अगर लोन के लिए अप्लाई करने वाला बच्चा पहले से सरकारी स्कॉलरशिप का फायदा उठा रहा है तो यह लोन नहीं मिलेगा.

    योजना के लाभ के लिए पूरी करनी पड़ेगी यह शर्त

    इस योजना के तहत 39 राष्ट्रियकृत बैंक जुड़े हुए है.जहां जाकर आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है. योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक के पास क्या-क्या होना जरूरी है चलिए हम आपको बता देते है.जिस बच्चे के लिए लोन अप्लाई किया जा रहा है उसके 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 50% अंक होना जरूरी है.परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पढ़ा लिखा होना चाहिए.यदि आप इनमे से सभी मानको को पूरा करते है तो आपको केंद्र सरकार की योजना के तहत 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के दिया जा सकता है, जिस पर 3% ब्याज दर की छूट दी जाएगी.

    पढ़े क्यों शुरू की गई यह योजना

     योजना के पीछे सरकार की मंशा साफ है कि कोई भी बच्चा आर्थिक संकट की वजह से अपने सपनों को उड़ान देने में नहीं चूकना चाहिए.इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है,क्योंकि पहले लोन के लिए गरेंटर खोजने की जरूरत पड़ती थी, पैसा नहीं मिलने की वजह से बच्चों की पढाई अधूरी रह जाती थी, लेकिन अब बिना किसी गारंटी के इस योजना के तहत 10 लाख तक का लोन आसानी से मिल जाता है.जिससे बच्चे अपने सपनों को उड़ान दे पाते है.

    इन जरूरी दस्तवेज़ों की पडेगी जरूरत 

    योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी है जिसमे आय प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड,पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र आदि होना जरूरी है इसके साथ आवासीय प्रमाण पत्र जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता दिखाने के लिए दसवीं और बारहवीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इसके साथ ही आपका आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यू का प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है.

    यह योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है

    योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्र विद्यालय लक्ष्मी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते है, वहां आपको एक फॉर्म भरना है और जरूरी दस्तवेज को अपलोड करके ऋण के लिए आवेदन करना है.बैंक मिलते ही छात्र अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news