मुंगेर: चोरी के आरोप में नाबालिग की खंभे से बांधकर पिटाई, सिर भी मुंडवाया


मुंगेर(MUNGER): मुंगेर में तीन नाबालिग लड़कों को चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. तीनों को पकड़कर पहले एक खंभे में बांधकर पिटाई की. इसके बाद स्थानीय युवकों ने उनका बाल काट दिया. मामला वासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के चंडी स्थान का है. गौरी टोला में एक घर में चार नाबालिग चोर घरों में घुसकर लोहे की सामान की चोरी कर रहा था. तभी घरवाले ने देख लिया जिसके बाद शोर मचाने के बाद तीन नाबालिग चोर को पकड़ लिया गया. वहीं एक चोर भगाने में सफल रहा. पकड़ाए गए सभी नाबालिग चोर को एक खंभे में बांध दिया गया, जिसके बाद सभी का बाल एक-एक करके काट दिया. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वासुदेवपुर ओपी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी नाबालिग चोर को थाने में लाकर पूछताछ कर रही है. इस घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जब पुलिस ने आरोपियों ने पूछताछ की तो उन्होंने सिर के बाल मुंडने की बात बतायी. इसी बात को लेकर बसुदेवपुर ओपी प्रभारी लालबहादुर सिंह ने अग्रसर कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज गया.
छह लोग गिरफ्तार
नाबालिग लड़कों की पिटाई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने नाबालिगों से पिटाई करने वाले की पहचान करायी. इसके बाद कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी इस पर कुछ कहने से बच रहे हैं. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्ती से कार्रवाई की बात कह रही है.
4+