मंत्री बर्खास्त: राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर मंत्री को बोलना पड़ा भारी,जानिए मंत्री ने क्या कहा था

    मंत्री बर्खास्त: राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर मंत्री को बोलना पड़ा भारी,जानिए मंत्री ने क्या कहा था

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  राजस्थान की कांग्रेस नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार के मंत्री ने कुछ ऐसा कहा कि उन्हें अपने पद से रुखसत होना पड़ा. सरकार के एक मंत्री ने यह कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार मणिपुर से ज्यादा हो रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया.

    मंत्री के बारे में जानिए और उनके बयान क्या थे

    राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया है. दरअसल राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने यह बयान दिया था कि राजस्थान में मणिपुर से भी अधिक खराबी स्थिति है राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. भाजपा ने बर्खास्त किए गए मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की तारीफ की है. राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बयान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्य बोलने का साहस उन्होंने दिखाया है. केंद्रीय मंत्री ने यह कहा कि राजस्थान में किस तरह के हालात हैं, यह किसी से छिपा नहीं है. मंत्री को सच बोलने की सजा मिली है. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में विश्वविद्यालय में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना होती है. गैंगरेप होता है. हत्या होती है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने राज्य की स्थिति नजर नहीं आती बल्कि दूसरे राज्यों में क्या हो रहा है,यह उन्हें ज्यादा दिखाई दे रहा है.

    बर्खास्त किए गए मंत्री ने आगे क्या कहा

     सरकार विरोधी बयान के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्य राजेंद्र सिंह गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया. तो राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपने अगले कदम के बारे में जल्द ही निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सोमवार को वे अपनी आगे की रणनीति का खुलासा करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news