गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश करने पर बवाल, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

    गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश करने पर  बवाल, भाजपा ने मांगा इस्तीफा

    गया(GAYA): बिहार के गया में आगामी 9 सितंबर से 25 सितंबर तक विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2022 महासंगम का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को गया पहुंचे और पितृपक्ष मेला की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. उनके साथ बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी भी थे. 

    बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर 

    इसके बाद तो हंगामा मच गया है. क्योंकि विष्णुपद मंदिर मुख्य द्वार पर अहिंदू प्रवेश वर्जित लिखा हुआ है. इस संबंध में विष्णुपद मंदिर के सचिव गजाधर लाल पाठक ने बताया कि आज तक ऐसा नहीं हुआ था. परंपरा चली आ रही है कि अहिंदू मंदिर में प्रवेश वर्जित है. इधर, भाजपा के विसफी विधायक और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि ऐसा कर सीएम ने हिंदू भावनाओं का अपमान किया है. आहत किया है. जबकि मंदिर में स्पष्ट लिखा हुआ है कि गैर-हिदू प्रवेश वर्जित है. मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगें, मंदिर का शुद्धिकरण हो और इसराइल अपने पद से इस्तीफा दें.

    मंत्री इसराइल का पक्ष 

    इस संबंध में बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह गया प्रभारी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किया. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news