पटना (PATNA) : KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर द्वारा पटना में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. पटना में 29 जनवरी 2023 के KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर की तरफ से रविवार सुबह 7 बजे पटना के इको पार्क में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. इसमें पटना के 250 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. आयोजन में मुख्यअतिथि राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, फतुहा की प्रमुख श्रुती और क्रिएटर सुपर 30 के संस्थापक स्वामी अरविंद सिंह और पटना के विभिन्न स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे.
संस्थापक ने भुवनेश्वर से मैराथन को दिखाई हरी झंडी
बता दें कि KIIT के 25वें वर्षगांठ पर सम्पूर्ण देश सहित विदेश में कई जगहों पर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. KIIT के संस्थापक और लोकसभा सांसद अच्युत सामन्त ने एजुकेशन फ़ॉर ऑल के स्लोगन के साथ भुवनेश्वर से मैराथन को हरी झंडी दिखाया.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


