भारत में पहली बार अब पानी के अंदर चलेगी मेट्रो ट्रेन, जानिए कहां और कैसे होगी इसकी शुरुआत 

    भारत में पहली बार अब पानी के अंदर चलेगी मेट्रो ट्रेन, जानिए कहां और कैसे होगी इसकी शुरुआत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश में फिर से इंजीनियरिंग का चमत्कार देखने हो मिलेगा. एक ऐसे ट्रेन की शुरुआत होने वाली है जो पानी के अंदर चलेगी. अब आप सोच में पड़ गए होंगे की ये कैसे मुमकिन है. कोई ट्रेन भला पानी के अंदर कैसे चल सकती है. शायद ये सुनने में आपको अटपटा लग रहा हो पर ऐसा सच में होने जा रहा है. आपने ट्रेन को जमीन के ऊपर या जमीन के नीचे सुरंग के जरिए चलते तो देखा ही है और कइयों ने ट्रैवल भी किया होगा. मगर अब आप पानी के अंदर भी ट्रेन की यात्रा का लुफ़त उठा सकते हैं. यह कमाल कोलकाता के इंजीनियर ने कर दिखाया है. देश में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई मेट्रो नदी के नीचे चलेगी. दरअसल मेट्रो ने हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाई है. जिसके बाद हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा. इस सुरंग में होकर मेट्रो कोलकाता से हावड़ा तक का सफर पूरा करेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अंडरवाटर मेट्रो के ट्रायल रन की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया. जिसे देख सब काफी खुश और हैरान हैं. 

    इस साल शुरू हो सकती हैं सेवाएं 

    इस साल ये ट्रेन की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसका ट्रायल शुरू हो गया है. पूजा के साथ इसका ट्रायल शुरू किया गया. इस बात की जानकारी कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी ने देते हुए कहा कि, 'यह तो बस शुरुआत है. इस रूट पर नियमित अंडरवाटर ट्रायल होगा. अगले सात महीने तक इस रूट पर ट्रायल रन किया जाएगा. इसके तुरंत बाद आम जनता के लिए ये सेवाएं शुरू हो जाएंगी.'

    जानिए कैसी होगी ये ट्रेन 

    इस ट्रेन की सुरंग पानी के सतह से 33 मीटर नीचे बनाई गई है. यह सुरंग करीब 520 मीटर लंबी है. सुरंग की पूरी लंबाई 10.8 किलोमीटर अंडरग्राउंड है. इससे गुजरने में 1 मिनट से भी कम का समय लगेगा. इस सुरंग का निर्माण करना किसी चुनौती से कम नहीं है. इसके निर्माण के दौरान 24 घंटे चालक दल की तैनाती की गई थी. इन सुरंगों को 120 साल तक सेवा के लिए बनाया गया है.

     



    Related News