पटना के गर्दनीबाग में हथियार के बल पर दवा दुकान से भीषण लूट, इलाके में मचा हड़कंप

    पटना के गर्दनीबाग में हथियार के बल पर दवा दुकान से भीषण लूट, इलाके में मचा हड़कंप

    पटना(PATNA): पटना के गर्दनीबाग के न्यू बाईपास स्थित एक दवा दुकान में घुसकर अपराधियों ने रविवार की देर रात दुकानदार और उसके स्टाफ को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. घटना के बाद सोमवार को लूटपाट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

    हथियार के बल पर दुकान को लिया कब्जे में

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अनीसाबाद स्थित न्यू बाईपास पर मेडिकामेंट नामक दवाई दुकान है. रविवार की देर रात चार की संख्या में अपराधी दुकान में घुस आये. बताया जा रहा है कि दुकान में घुसते ही अपराधियों ने दुकान के स्टाफ को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया. घटना के वक्त दुकान के मालिक धीरज कुमार दुकान में उपस्थित नहीं थे. बताया जा रहा है कि दुकान के सभी स्टाफ को अपराधियों ने हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर दुकान के कैश काउंटर से 20 हजार रुपए नगद और कई सामान आराम से लेकर निकलते बने. जाते-जाते अपराधियों ने दुकान के स्टाफ को धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर किसी ने शोर मचाने की कोशिश की तो गोली मार दी जाएगी. इस हादसे से परेशान दुकान के किसी स्टाफ ने शोर मचाना उचित नहीं समझा. घटना के बाद जब दुकान मालिक धीरज कुमार दुकान पर पहुंचे तो उनके स्टाफ ने पूरे घटना की जानकारी दी.

    थाने में दर्ज हुआ मामला

    घटना के बाद दुकान मालिक धीरज कुमार ने गर्दनीबाग थाने में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. गर्दनीबाग थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद अपराधियों की तलाशी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news