चतरा में माओवादियों का तांडव, सड़क निर्माण काम में लगे दो JCB को फूंका

    चतरा में माओवादियों का तांडव, सड़क निर्माण काम में लगे दो JCB को फूंका

    चतरा(CHATRA): जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने लंबे समय के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जमकर तांडव मचाया है. बता दें कि गारो गांव में पिछले 15 दिनों से चल रहे सड़क निर्माण कार्य में माओवादी दस्ते ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिंजनी से गारो गांव तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे दो जेसीबी को आग के हवाले कर दिया है.

    दरअसल, यह घटना शाम करीब 4 बजे की है. जेसीबी मशीन से सड़क में मिट्टी से फ्लैक भरने का काम चल रहा था. बताया जाता है कि माओवादियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व गांव को घेर अपने कब्जे में कर लिया था. इसके बाद सड़क के निर्माण में लगे जेसीबी के पास जाकर चालक के साथ मारपीट कर जेसीबी में आग लगा दिया. साथ ही बिना आदेश का कार्य नहीं करने की चेतावनी भी दी.

    बता दें कि सड़क निर्माण कार्य 21 नवंबर 2022 को शुरू किया गया था. संवेदक उमाशंकर सिंह और चंदू यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. माओवादी के इस घटना से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य के संवेदकों में बेचैनी बढ़ा दिया है, सभी दहशत में हैं. इधर घटना को लेकर थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने बताया कि गारो गांव में दो जेसीबी को आग लगाने की सूचना मिली है. घटना स्थल पर जाने के बाद ही घटना के बारे में कुछ कहा जा सकता है.

    रिपोर्ट: संतोष, चतरा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news