सऊदी अरब में फंसे बिहार के कई युवा, केंद्र सरकार से वतन वापसी की लगा रहे गुहार 

    सऊदी अरब में फंसे बिहार के कई युवा, केंद्र सरकार से वतन वापसी की लगा रहे गुहार

    नवादा(NAWADA):नौकरी के लिए सऊदी अरब गये दर्जनों युवक के साथ साउदी अरब की एक कंपनी महारा द्वारा धोखाधड़ी व जबरन पासपोर्ट कब्ज़े में लेकर शोषण करने का एक मामला सामना आया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. साउदी अरब में फसे दर्जनों युवक बिहार के नवादा , रजौली , शेखपुरा , बरबीघा ,छपरा, सिवान और भागलपुर के निवासी बताए जा रहे  हैं. सभी युवकों ने सऊदी के रियाद शहर में स्थित महारा कंपनी पर शोषण करने का आरोप लगाया है. सभी पीड़ित युवक सोशल मीडिया पर जल्द से जल्द स्वदेश वापसी की गुहार लगा रहे हैं. अन्यथा सभी बिहार के युवक सुसाइड करने की बात पर कह रहे हैं.              



    Related News