कांग्रेस का महंगाई विरोध मार्च : राजेश ठाकुर समेत कई मंत्री और विधायक पुलिस हिरासत में

    कांग्रेस का महंगाई विरोध मार्च : राजेश ठाकुर समेत कई मंत्री और विधायक पुलिस हिरासत में

    रांची(RANCHI): कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है. आलाकमान के जारी आदेश पर झारखंड कांग्रेस ने भी राज्य में प्रदर्शन किया. झारखंड कांग्रेस का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे थे. विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

    वहीं, विरोध के दौरान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज भवन का घेराव करना चाहा. हालांकि पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए किसी तरह कांग्रेसी राज भवन गेट तक पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें पीछे ढ़केल दिया. इस जारी विरोध को देखते हुए राज भवन के समीप भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

    ये भी देखें:

    कैश कांड मामला : 8 अगस्त को होगी तीनों विधायक की जमानत याचिका पर सुनवाई

    दरअसल, इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे थे. झड़प को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और मंत्री रामेश्वर उरांव, दीपिका पांडेय, जयमंगल सिंह, राजेश ठाकुर, दीपीका पाण्डेय सिंह सहित कई काग्रेसी कार्यकर्ता को हिरासात में ले लिया है. सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मोरहाबादी कैंप जेल भेज दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news