BIG BREAKING : बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल

    BIG BREAKING : बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना इलाके के चंद्रहटी में राइस मिल में बॉयलर फटने से कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि बॉयलर का मेन पाइप फट गया है.

    इस हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है. घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को अलग-अलग अस्पताल में ले जाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.  



    Related News