नीतीश सराकार से मांझी ने लिया अपना समर्थन वापस, अब दिल्ली में तय करेंगे आगे की रणनीति

    नीतीश सराकार से मांझी ने लिया अपना समर्थन वापस, अब दिल्ली में तय करेंगे आगे की रणनीति

    पटना (PATNA): बिहार में नीतीश कुमार को लगातार झटका मिल रहा है. पहले हम के नेता संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब जीतन राम मांझी ने आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार सरकार से अपना समर्थन लेने को लेकर ऐलान किया. समर्थन लेने के बाद मांझी ने कहा कि हम दिल्ली जा रहे हैं. वहां पर बीएसपी प्रमुख मायावती, अमति शाह समेत कई नेताओं से मुलाकता करेंगे.

    बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी नीतीश मंत्रिमंडल में संतोष सुमन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभाल रहे थे. लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मांझी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग की थी. इस बीच मांझी से नीतीश कुमार जदयू में विलय कराना चाहते थे, जिसके लिए मांझी तैयार नहीं थे. इसी से नाराजगी बढ़ने पर उनके बेटे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news