महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, 20 की मौत, कई घायल,जानिए

    महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, 20 की मौत, कई घायल,जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): महाराष्ट्र में एक दुखद हादसा हुआ है. एक बस के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है. बहुत सारे लोग घायल हैं. राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं.

    निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

    ताजा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.यह बस खाई में जा गिरी जिस कारण से ताजा जानकारी के अनुसार 20 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल है. रायगढ़ के एसपी के अनुसार यह बस पुणे से मुंबई जा रही थी रायगढ़ के खोपोली के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई संभवतः चालक को नींद आ गई होगी.

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पीड़ित परिजनों के प्रति जताई संवेदना 

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने कहा है कि मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाएगी. उन्होंने स्थानीय प्रशासन को राहत और बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए.घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news