Big Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस,15 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

    Big Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस,15 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुई दुर्घटना

    TNP DESK - छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है यहां एक बस खाई में गिर गई जिस कारण से 15 लोगों की मौत हो गई है 15 लोग घायल है उनमें से भी कुछ की हालत गंभीर है. राहत और बचाव कार्य तत्काल चलाए गए. 

    कैसे हुई बस दुर्घटना जानिए

    बस दुर्घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है,उसके अनुसार एक निजी कंपनी के कर्मचारी बस में सवार होकर ड्यूटी से लौट रहे थे. रात के अंधेरे में बस कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव में 40 फीट गहरी खाई में गिर गई. घटना स्थल पर ही 11 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई.

    घटना के बाद राहत बचाव कार्य शुरू किए गए

    दुर्घटना के बाद तत्काल कुम्हारी थाना की पुलिस पहुंची राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में भी अंधेरा था और बस में भी हेडलाइट नहीं थी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताया है और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर दुर्घटना को लेकर संवेदना व्यक्त की.



    Related News