मंईयां सम्मान योजना : इन लाभुकों को नहीं मिलेगी 16वीं किस्त की राशि, सरकार ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

    मंईयां सम्मान योजना : इन लाभुकों को नहीं मिलेगी 16वीं किस्त की राशि, सरकार ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लभूक के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है कि एक दिसंबर 2026 को जिन महिलाओं की उम्र 50 साल पूरी होगी उन्हें अगली किस्त यानी कि 16 वीं किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा. साथ ही ये भी बताया गया है कि वैसे महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया जाएगा. ऐसे में 01 दिसंबर 2026 को जिन लाभुक की उम्र 50 क्रॉस होगी. उनका नाम इस योजना से काट दिया जाएगा और उन्हें वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन देने की जरूरत होगी. जिसे लेकर विभाग अभी से तैयारी कर रहा है. विभाग ने सभी जिला के डीसी को आदेश दिया है. जिसमें सही तरीके से लाभूक का सत्यपान का काम किया जा सके. इसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग ने यह कदम उठाया है.

    पुन: सत्यापन का आदेश जारी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी के सत्यापन का जिम्मा स्थानीय स्तर पर अंगनबाड़ी की महिलाओं को दिया गया है. जिससे कम समय में सही से पूरी प्रक्रिया को पूरा किया जा सके. अंगनबाड़ी सेविका और सहायिका अपने क्षेत्र में सभी मंईयां सम्मन योजना की लाभुक का सत्यापन कर फॉर्म प्रखण्ड कार्यालय में बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के पास जमा करेंगी. जिससे मंइयां सम्मान योजना की लाभूक को कही और जाने की जरूरत ना पड़े. विभाग ने बताया है कि आधार कार्ड, सिंगल बैंक खाता, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र की जरूरत होगी. यहां यह ख्याल रहे की जिस बैंक खाता में डीबीटी की प्रक्रिया पूरी की गई है. उसी बैंक खाता का इस्तेमाल करना है. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको फिर किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    कुछ माह पहले भी मंईयां सम्मान योजना की लाभूक का सत्यापन का काम किया गया था. जिसमें डीबीटी की प्रक्रिया की जांच की गई थी. साथ ही सभी दस्तावेज की जांच हुई थी. लेकिन अब नए साल की शुरुआत से पहले फिर एक बार उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा. जिससे पहली बार सत्यापन में प्रक्रिया हुई थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news