मंईयां सम्मान योजना: आ गया बड़ा अपडेट, इन जिलों की महिलाओं के खाते में एक साथ आएगी 17वीं और 18वीं किस्त

    मंईयां सम्मान योजना: आ गया बड़ा अपडेट, इन जिलों की महिलाओं के खाते में एक साथ आएगी 17वीं और 18वीं किस्त

    टीएनपी डेस्क (TNPDESK): मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार जिन मंईयां को 17वीं किस्त का भुगतान नहीं हुआ है उन्हें एक साथ 17वीं और 18वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी. यानि की राज्य की महिलाओं के खाते में एक साथ 5000 रुपये भेजे जाएंगे. वहीं जिन्हें 17वीं किस्त का भुगतान हो चुका है उन्हें 18वीं किस्त की राशि भेजी जाएगी. इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है और सूत्रों की माने तो होली के त्योहार से पहले ही 17वीं और 18वीं किस्त दोनों का भुगतान एक साथ किया जाएगा. 

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं उन योजनाओं में से एक हैं जहां महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक मददगार कदम साबित हुआ है. ऐसे में मौजूद समय में राज्य की लगभग 56 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है. वहीं होली से पहले राज्य की महिलाओं के खाते में राशि भेजे जाने से लाभुकों के चेहरे पर बड़ी खुशी आएगी. साथ ही त्योहार से पहले राशि मिलने से महिलायें ना सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने घर परिवार और बच्चों के लिए भी नए कपड़े, रंग-अबीर-गुलाल और अन्य चीजें खरीद सकेंगी. राशि का भुगतान होने से मंईयां बढ़ चढ़ कर खरीदारी करेंगी और अपनी जरूरतों को भी पूरा करेंगी. ऐसे में इस बार मंईयांयों से बाजार भी गुलजार दिखेंगे. 

    इन राज्य की महिलाओं के खाते में पहले आएगी राशि
    राज्य के करीबन 12 जिलों में सत्यापन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. ऐसे में उम्मीद है की इन जिलों में योजना की राशि पहले आ सकती है. इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामतारा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा जिले का नाम शामिल है. वहीं जिन जिलों का नाम नहीं है उन्हें भी पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भुगतान किया जाएगा. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है की राज्य की सभी लाभूक महिलाओं को होली के त्योहार से पहले ही योजना की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. 

    बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना महिलाओं के लिए बड़ी कामगर साबित हुई है. इस योजना से महिलाओं को ना सिर्फ आर्थिक सहायता मिली है बल्कि महिला सशक्तिकरण की ओर भी एक बड़ा कदम है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news