मंईयां सम्मान योजना: आखिर कब खाते में आएगी मंईयां योजना की 16वीं किस्त! झारखंड की 50 लाख से अधिक महिलाओं ने उठाये सवाल

    मंईयां सम्मान योजना: आखिर कब खाते में आएगी मंईयां योजना की 16वीं किस्त! झारखंड की 50 लाख से अधिक महिलाओं ने उठाये सवाल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त नहीं मिलने से झारखंड की लगभग 50 लाख से अधिक लाभुकों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. उनका कहना है कि अबतक 16वीं किस्त का भुगतान नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है. जिसके कारण कई महिलाओं के मन में असंतोष की भावना पैदा होने लगी है, उनका कहना है कि योजना की किस्त का भुगतान करने में बार-बार देरी हो रही है. इधर 16वीं किस्त न मिलने की वजह से ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाएं ब्लॉक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ये जानकारी नहीं मिल पा रही है कि किन कारणों से अबतक 16वीं किस्त को भुगतान नहीं किया गया है. मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर सरकार की तरफ से बताया गया था कि झारखंड के स्थापना दिवस पर भुगतान किया जाएगा, लेकिन अबतक भुगतान नहीं होने के कारण महिलाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है.

    16वीं किस्त पाने के लिए ये काम करना है जरूरी

    मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त प्राप्त करने के लिए महिलाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता डीबीटी सक्षम हो. अगर डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो इसे तुरंत सक्रिय करने के लिए अपनी नज़दीकी बैंक शाखा में जाएं. जिन महिलाओं के आवेदन लंबित हैं, उन्हें भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह प्रक्रिया इसलिए ज़रूरी है ताकि सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि आवेदन सही और त्रुटिरहित है.

    जिन महिलाओं का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उन्हें राशि हस्तांतरण में किसी भी समस्या से बचने के लिए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए. यदि किसी लाभार्थी का मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते में पंजीकृत नहीं है, तो उसे अपडेट करना भी ज़रूरी है ताकि भुगतान की जानकारी एसएमएस के ज़रिए मिल सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news