मंईयां सम्मान योजना: 15वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 2500 रुपये, जानें लेटेस्ट अपडेट

    मंईयां सम्मान योजना: 15वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 2500 रुपये, जानें लेटेस्ट अपडेट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना के 15वीं किस्त का इंतजार कर रही लाभुकों के लिए राहत की खबर है. योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आयी है, जिसमें बताया गया है कि मंईयां योजना के लाभुकों को 15वीं किस्त की राशि जल्द ही उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी. संभव है कि धनतेरस के मौके पर मंईयां योजना के लाभुकों को खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे. सभी जिला अधिकारियों को योजना की किस्त समय पर भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं. अब जिला अपने पात्र लाभुकों को पैसे भेजने की तैयारी में जुट गया है. ताकि जब विभाग किस्त भेजने की हरी झंडी दे तो उसमें देरी न हो, बस एक क्लिक पर डीबीटी के जरिए सभी के खाते में पैसे पहुंच जाएं. इस पूरी प्रक्रिया पर बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की नजर है. विभाग सभी जिलों पर नजर रख रहा है. ताकि किसी को योजना की किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो.

    इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेंगे 5000 रूपये

    सरकार ने जिन जिलों के नामों की भी घोषणा कर दी है. इन जिलों में रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं. इन जिलों में वे महिलाएँ शामिल हैं जिनके आवेदन और दस्तावेज़ों का सत्यापन पहले ही हो चुका है.

    बताया जा रहा है कि इस बार दिवाली से पहले सरकार सबसे पहले उन लाभार्थियों को योजना की 15वीं किस्त वितरित करेगी जिनके खातों में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) सुविधा उपलब्ध है. अन्य जिलों की महिलाओं को दूसरे चरण में यह राशि मिलेगी, लेकिन यह राशि दिवाली से पहले लाभार्थियों के खातों में जमा कर दी जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं. इस बार सरकार ने तय किया है कि दिवाली से पहले सभी महिलाओं को उनकी किस्तें समय पर मिल जाएँ, ताकि कोई भी लाभार्थी इस योजना के लाभ से वंचित न रहे.

    इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5,000

    इस बार सभी महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि सरकार ने घोषणा की है कि जिन महिलाओं को पिछली यानी 14वीं किस्त नहीं मिली थी, उन्हें दोगुनी राशि मिलेगी. सरकार अब उन्हें दोनों किश्तों में एक साथ कुल 5,000 रुपये का भुगतान करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news