मंईयां सम्मान योजना: इन लाभुकों को मिलेगा विशेष लाभ ! खाते में एक साथ आएंगे 5 हजार रुपये

    मंईयां सम्मान योजना: इन लाभुकों को मिलेगा विशेष लाभ ! खाते में एक साथ आएंगे 5 हजार रुपये

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य सरकार जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना की 16वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी करने वाली है. विभाग ने नवंबर माह की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर सभी पात्र महिलाओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा. बताते चलें कि मंईयां योजना के तहत हर महीने ₹2,500 की सहायता दी जाती है.

    एक साथ मिलेंगी दो किस्तें

    सरकार ने उन महिलाओं को दोहरे लाभ देने का निर्णय लिया है जिन्हें पिछली यानी 15वीं किस्त नहीं मिल पाई थी. ऐसे लाभार्थियों को इस बार 16वीं किस्त के साथ कुल ₹5,000 भेजे जाएंगे. वहीं जिन महिलाओं को पहले की सभी किस्तें समय पर मिली थीं, उन्हें इस बार भी सामान्य रूप से ₹2,500 की ही राशि प्राप्त होगी. गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है. विभाग के अनुसार, लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें बिना किसी रुकावट के राशि प्राप्त हो.

    विभाग की गाइडलाइन के आधार पर भेजी जाएगी राशि

    योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी. आपका आधार बेस्ड सिंघल बैंक खाता होना अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए. योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों. ऐसे में आपकी किस्त खाते में भेज दी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news