मध्य प्रदेश: 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 लोगों की मौ'त   

    मध्य प्रदेश: 55 यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 लोगों की मौ'त   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): मध्य प्रदेश में एक बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई. जिसमें अभी तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना खरगोन और धार जिले की सीमा की है. सीमा के पास खलघाट में बने नर्मदा पुल पर ये घटना हुई है. जहां 55 यात्रियों से भारी एक बस नदी में गिर गई. यह बस इंदौर से महाराष्ट्र के पुणे जा रही थी.

    15 लोगों का किया गया रेस्क्यू

    जैसे ही सूचना पुलिस को मिली. पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है. अभी तक 13 शवों को बाहर निकाला गया है. वहीं 15 लोगों का रेस्क्यू किया है. रेस्क्यू में बचे लोगों ने बताया कि पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस सीधे नदी में न गिरकर पत्थरों पर गिरी, जिसके बाद उफनती नदी में पलट गई.

    वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बस के पुर्जे-पुर्जे बिखर गए. हादसे के बाद कुछ लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर निकले तो वहीं कई फंसे रह गए. बस में कुल 55 यात्री सवार थे. बचावकर्मी बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news