LS Election 2024: बिहार में जान ले रही बेरहम गर्मी! चुनावी गश्ती के दौरान जवान की हुई मौत

    LS Election 2024: बिहार में जान ले रही बेरहम गर्मी! चुनावी गश्ती के दौरान जवान की हुई मौत

    बक्सर(BUXER):बिहार और झारखंड में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है, जहां लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है.वहीं इस भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव का सातवां और अंतिम चरण भीषण हीट वेव के चपेट में है, आम से लेकर खास तक भीषण गर्मी और बढ़ते मौसम के तापमान में चुनावी जीवन यापन माहौल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया हैं. जहां भीषण हीट वेव की चपेट में देर रात बक्सर संसदीय इलाके के डुमरांव विधानसभा में चुनावी गस्ती के दौरान सुरक्षा जवान की मौत हो गई.

    गर्मी से अचानक बिगड़ी जवान की तबीयत

    वहीं जवान की मौत के बाद देर रात प्रशासनिक महकमे में अफरा तफरी मचा गया. बताया जा रहा है कि बिहार आर्म्स पुलिस 1 के गोरखा बटालियन बिहटा के पुलिस जवानों की तीन यूनिट बक्सर संसदीय इलाके के अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में तैनात की गई हैं.जहां लोकसभा चुनाव को लेकर ड्यूटी में जवान की तबीयत अचानक से खराब हो गई. जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई.

    48 साल उम्र का पुलिस जवान  गोरखा बटालियन में पटना तैनात था

    मिली जानकारी के मुताबिक दार्जिलिंग का रहने वाला मन बहादुर क्षेत्री पिता का नाम बहादुर क्षत्रिय 48 साल उम्र का पुलिस जवान  गोरखा बटालियन में पटना तैनात था.जवान की ड्यूटी लोकसभा चुनाव को लेकर सिकरौल थाना क्षेत्र में लगी थी.बुधवार को जवान अपने बटालियन के साथ सिकरौल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च में शामिल था. फ्लैग मार्च के दौरान अचानक जवान की तबीयत खराब हो गई.जवान को लेकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

    पढ़ें डॉक्टर ने क्या कहा

     बक्सर सदर अस्पताल इमरजेंसी ऑन डुयूटी डॉ निशांत चौबे ने मौत की पुष्टि करते हुए  बताया  कि लू लगने से जवान की मौत हो गई है. घटना की सूचना बटालियन को दी गई.घटना की सूचना बटालियन और उसके परिजनों को दे दी गई है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चुनावी ड्यूटी में गोरखा बटालियन के आये जवानों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news