जहानाबाद में रंगे हाथ पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, गांव वालों ने दिलवा दिए सात फेरे


जहानाबाद(JEHANABAD): जिले के हुलासगंज प्रखंड में एक अनोखी घटना हुई जो फिलहाल लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा छुप-छुपकर गांव में मिला करता था. इसकी जानकारी जैसे ही गांव वालों को लगी तो उन्होंने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर क्या था प्रेमी जोड़े की गांव वालों ने शादी करा दी.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, प्रेमी बिहार के गया जिले के मानपुर का रहने वाला है, जबकि प्रेमिका जहानाबाद जिले के सुकियावा गांव की है. प्रेमी अक्सर बहाने बना कर प्रमिका के गांव अपने दूर के रिश्तेदार के यहां आया करता था. जिसके बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों की चोरी-चोरी मिलने की खबर पूरे गांव को हो गई.
वहीं, शुक्रवार को जब प्रेमी, प्रमिका से मिलने गांव पंहुचा तब गांव वालों ने प्रेमी को प्रेमिका के साथ ही पकड़ लिया. जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए और उन्होंने फैसला लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए. फिर क्या था चट मंगनी और पट ब्याह की तर्ज पर गांव के ही मंदिर में शादी की रस्में पूरी कर ली गई और गांव के लोग इस अनोखी शादी के गवाह बने.
4+