कचरे के ढेर में छिपा कर की जा रही थी शराब तस्करी, ट्रक पलटने के बाद हुआ भंडाफोड़  

    कचरे के ढेर में छिपा कर की जा रही थी शराब तस्करी, ट्रक पलटने के बाद हुआ भंडाफोड़  

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर में एक ट्रक में हजारों लीटर शराब मिलने से सनसनी फैल गई. इतना सारा शराब बिहार में आया कैसे, इससे सभी आश्चर्यचकित हैं. दरअसल, गुरुवार को एक कचरा लदा ट्रक सड़क पर ही पलट गया. ट्रक के पलटने के बाद चालक और खलासी भाग निकले. इससे पुलिस को शक हुआ. जांच करने पर पुलिस ने पाया कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब लदी हुई है. इसके बाद पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है.

    चालक और खलासी फरार

    मामला सदर थाना क्षेत्र के डुमरी फरदो के समीप का है. मौके से ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ट्रक गोबरसही की ओर जा रही थी. इसी बीच वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. ट्रक के पलटते ही मौके पर कचरा फैल गया. मौके पर अफरा-तफरी की स्तिथि बन गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को उठवाने का काम शूरु किया. ट्रक उठवाने के बाद चालक और खलासी की खोजबीन की गई. लेकिन, वे नहीं  मिले. इसके बाद पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गई.

    तहखाने में छुपा रखा था शराब

    छानबीन के दौरान पुलिस की नजर ट्रक पर रखे कचरे की ओर गया. शक के आधार पर पुलिस ने कचरे में तलाशी लेना शुरू किया. इसी बीच ट्रक में बने तहखाना को पुलिस ने देखा. भीतर में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि धंधेबाजों ने ट्रक के भीतर तहखाना बना रखा था. उसमें शराब भरकर कचरा लोड किया गया था. ताकि, पुलिस वहां तक पहुंच ना सके. पुलिस शराब की गिनती कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक पर हिमाचल प्रदेश का नंबर लगा हुआ था. सदर पुलिस का कहना है कि कचरा लदे ट्रक के पलटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. छानबीन में शराब बरामद किया गया है. जांच की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news