आयकर विभाग के सहायक आयुक्त निकले शराब तस्कर, दिल्ली से बिहार ला रहे थे शराब

    आयकर विभाग के सहायक आयुक्त निकले शराब तस्कर, दिल्ली से बिहार ला रहे थे शराब

    गोपालगंज (GOPALGANJ): गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है. सरकारी गाड़ी में शराब की तस्करी कर रहे आयकर विभाग के सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक आयकर आयुक्त के साथ उसके ड्राइवर को भी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आयकर विभाग का सहायक आयकर आयुक्त दिल्ली से छपरा के लिए शराब की तस्करी कर रहा था. ये कार्रवाई यूपी-बिहार की सीमा पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर की गई है.

    दिल्ली से छपरा लाया जा रहा शराब

     गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजेश बताया जा रहा है, जो खुद को आयकर विभाग का सहायक आयुक्त बता रहा है और उत्पाद विभाग के अधिकारियों की पूछताछ में दिल्ली में पोस्टिंग होने की बात कही है. वहीं ड्राइवर का नाम मुजेन्द्र है. दोनों दिल्ली से शराब लेकर छपरा जा रहे थे.

    8 कार्टन शराब बरामद

    उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक कार से 8 कार्टन शराब बरामद किया गया है, जो दिल्ली से छपरा ले जाया जा रहा था. वहीँ गिरफ्तार आयकर विभाग के सहायक आयुक्त के घर का पता बरकत नगर जयपुर राजस्थान बताया जा रहा है. जिसकी जांच कर सत्यापन किया जा रहा है कि वाकई में अधिकारी है या फर्जी अफसर. इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर   दोनों को जेल भेजा जायेगा.

     वहीं इस कार्रवाई के बाद उत्पाद विभाग की ओर से शराब बंदी कानून को लेकर एक बड़ा संदेश दिया गया है. बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लिहाजा शराब की तस्करी करना, बेचना और पीना कानूनन अपराध है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news