अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलटी तो खुला राज़, भारी मात्रा में शराब थी लोड

    अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पलटी तो खुला राज़, भारी मात्रा में शराब थी लोड

    कैमूर(KAIMUR): बिहार में शराबबंदी है, लेकिन फिर भी शराब तस्करी थम नहीं रही है. ताजा मामला कैमूर जिले का है. जहां दुर्गावती में एनएच दो पर एक ब्रेजा कार भागने के क्रम में सड़क किनारे पलट गई. बताया जाता है कि कार में भारी मात्रा में शराब लोड था. उत्पाद विभाग को देखते ही चालक तेज गति से कार को भगाने लगा. नतीजा यह हुआ कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. और गड्ढे में जा गिरी.

    इधर उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर लिया एवं क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला. बता दें कि बिहार में शराबबंदी को लेकर कैमूर प्रशासन सख्ती से शराब कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है. जगह-जगह शराब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें पुलिस को लगातार कामयाबी भी मिल रही है. मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार में भारी मात्रा में शराब है. फिलहाल कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

    यह भी पढ़ें:

    आम्रपाली कोयला प्रोजेक्ट में CBI की छापेमारी, जानिए क्या है मामला

     



    Related News