अमेरिका में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, हवाई उड़ानों पर पड़ रहा असर, जानिए विस्तार से

    अमेरिका में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, हवाई उड़ानों पर पड़ रहा असर, जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): संयुक्त राज्य अमेरिका में बर्फबारी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ताजा बर्फीले तूफान की वजह से आवागमन के साधनों पर बुरा असर पड़ा है. पश्चिमी न्यूयॉर्क में कई लोगों की मौत हो गई है. अमेरिकी प्रशासन ने इस क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित कर दी है.

    तापमान शून्य से नीचे

    अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी न्यूयॉर्क में भारी बर्फबारी की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है. लोग घरों में दुबके हुए हैं. तापमान शून्य से नीचे गिर गया है. कई उम्र दराज लोगों की मृत्यु हो गई है. हार्ट अटैक के मामले यहां अधिक हो गए हैं. बच्चों पर भी खराब मौसम का बुरा असर पड़ रहा है.

    अमेरिकी प्रशासन ने लोगों से अपने अपने घरों में रहने को कहा

    स्थिति यह है कि न्यू यार की सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है. कई स्थानों पर तो वाहनों पर बर्फ की चादर देखी गई है. खाने पीने के सामान का भी अभाव हो गया है. बिजली आपूर्ति पर बुरा असर पड़ा है. अमेरिकी प्रशासन ने लोगों से अपने अपने घरों में रहने को कहा है.

    1400 फ्लाइट्स रद्द

    भारी बर्फबारी की वजह से विमानों की आवाजाही पर प्रतिकूल असर पड़ा है. ताजा जानकारी के अनुसार 1400 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है. पश्चिमी नेल्लोर के आसपास के क्षेत्रों में भी स्थिति अच्छी नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news