बिजली बिल का झंझट हो जाएगा खत्म अगर बिहार सरकार की इस योजना का लेंगे लाभ, जानिए पूरी खबर डिटेल में

    बिजली बिल का झंझट हो जाएगा खत्म अगर बिहार सरकार की इस योजना का लेंगे लाभ, जानिए पूरी खबर डिटेल में

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार सरकार की ओर से बिहारवासियों को हर संभव मदद की कोशिश की जाती है. जिसके लिए बिहार सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है, इनमे से एक योजना है पीएम सूर्य घर योजना. अगर आप बिहार के निवासी है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है.योजना के तहत सरकार आपके घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जायेगी.

     आज ही बिहार सरकार की इस योजना का उठायें लाभ

    यदि आप भी हर माह बिजली की बिल भर-भरकर परेशान हो चुके हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है. योजना के तहत सोलर सिस्टम पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है जिसमे आपको भारी कीमत से राहत मिलती है. बिहार में बिजली की दर 7.42 प्रति यूनिट है ऐसे में आपको इस योजना का लाभ जरूर उठाना चाहिए.चलिए जान लेते है कि कैसे आप बिहार सरकार के इस योजना का लाभ उठा सकते है.

    30 हजार तक की सब्सिडी देती है सरकार

    आपको बताये कि पीएम सोलर पैनल योजना के तहत आपको 1 किलो वाट का सोलर पैनल, आपके घर के छत पर लगवाया जाता है. जिसकी कुल लागत 60 से 70 हजार के बीच होती है लेकिन लोगों को ज्यादा पैसे की भार ना पड़े इसके लिए सरकार की ओर से 30 हजार तक की सीधी सब्सिडी दी जाती है. अगर मौसम साफ रहे तो यह रोजाना चार से पांच यूनिट बिजली का उत्पादन कर सकता है. जिससे बिजली बिल में काफी बचत हो सकती है.

    ये है सरकार का उदेश्य

    आपको बताएंगे पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने के साथ ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा है.योजना के तहत सरकार और ना केवल लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराती है बल्की ऊर्जा संरक्षण और ग्रीन हाउस गैसों में कमी लाती है. आपको बताएं कि इस योजना के तहत आपके घर के छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है 1 किलोमीटर के पैनल के लिए कम से कम 130 वर्ग फीट की जगह जगह होनी चाहिए 2 किलो वाट सिस्टम 200 वर्ग फीट की जरूरत पड़ती है. जिसका वजन 10 से 20 किलो होता है.

    जानें पूरा प्रोसेस

    चलिए जान लेते हैं यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते है. योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और पंजीकरण करना है, मोबाइल नंबर से लॉग इन कर सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन करना है, इसके बाद आपको वेंडरों की सूची मिलेगी, जहां आप अपने पसंद के वेंडर को चुन सकते हैं, एग्रीमेंट के साथ सब्सिडी पाने के लिए बैंक डिटेल्स अपलोड करनी होती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news