BSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, अभ्यर्थी पीटी परीक्षा रद्द करने की कर रहे मांग 

    BSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, अभ्यर्थी पीटी परीक्षा रद्द करने की कर रहे मांग 

    पटना(PATNA): राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां प्रदर्शन कर रहे BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. छात्रों ने आज मार्च का आह्वान किया था.  इसी के तहत छात्रों ने मार्च निकाला था. मार्च के दौरान BSSCअभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गये और पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे. छात्रों को आगे बढ़ने से पुलिस ने मना किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे BSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस की लाठीचार्ज से कुछ छात्र घायल हो गये. वहीं कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया. 

    बता दें कि BSSC पेपर लीक होने के बाद से छात्र गुस्से में हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं. मार्च के लिए आज वे पटना की सड़कों पर उतरे थे. तभी पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज के बाद छात्रों से मिलने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पहुंच गये. उन्होंने BSSC अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों से अवगत हुए. छात्रों के मार्च को देखते हुए डाकबंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. BSSC अभ्यर्थियों की बाते सुनने के बाद विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए और इसकी जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए. 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news