भू अर्जन विभाग के क्लर्क 70 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

    भू अर्जन विभाग के क्लर्क 70 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

    TNP DESK- झारखंड की तरह बिहार में भी भ्रष्टाचार के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं. ऐसे में बिहार के शिवहर में जिला भू अर्जन कार्यालय में निगरानी की टीम ने लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव को 70000 घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.  बता दे की लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव मुआवजे के एवज में रिश्वत मांग रहे थे. इस संबंध में जब निगरानी विभाग में fir दर्ज कराई गई थी जिसके बाद निगरानी विभाग ने मामले में कार्रवाई की और लिपिक को 70000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 

    इस मामले में जिस व्यक्ति ने आवेदन किया था उसका नाम पप्पू कुमार तिवारी है. पप्पू कुमार तिवारी ने अपने आवेदन में बताया था की भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के बदले पैसे की मांग की जा रही है. शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने जांच शुरू की तो लगाए गए सभी आरोप सही साबित हु.ए इसके बाद निगरानी की टीम ने लिपिक विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news