लालू के लाला पर चढ़ा सत्ता का नशा, नजदीक आ रहे युवक को मंत्री जी ने मारा धक्का, वीडियो वायरल

    लालू के लाला पर चढ़ा सत्ता का नशा, नजदीक आ रहे युवक को मंत्री जी ने मारा धक्का, वीडियो वायरल

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के राजकुमार बेटे व बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 22 अगस्त की है और तेज प्रताप यादव के ननिहाल फुलवरिया के सेलार कला गांव की ये वीडियो है.

    धक्का देते तेज प्रताप का वीडियो वायरल

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री तेज प्रताप यादव एक युवक को धक्का देकर धकेल रहे हैं. जिस युवक को तेज प्रताप यादव धक्का दे रहे हैं. उस युवक का नाम सुमंत यादव है, जो पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. सुमंत यादव गोपालगंज के जिला केसरी और पहलवान बंका यादव के पुत्र हैं. तेज प्रताप यादव ने सुमंत यादव के साथ इस तरह की हरकत क्योंकि, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

    परिवार के साथ ससुराल सेलारकला पहुंचे थे लालू यादव

    बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो उस वक्त की है. जब लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटे तेज प्रताप यादव के साथ लंबे अरसे बाद ससुराल सेलार कला पहुंचे थें. लालू प्रसाद और उनकी पत्नी ससुराल में घर के अंदर प्रवेश कर गयीं. लेकिन बाहर खड़े मंत्री तेजप्रताप यादव को सुमंत यादव ने जैसे ही नमस्ते किया, तेज प्रताप यादव भड़क गए और जोर से धक्का देकर सुमंत यादव को धकेल दिया. पास में खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और लालू प्रसाद के पटना जाने के बाद वायरल कर दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news