लालू यादव की तबीयत में सुधार, इलाज के बाद लौटे घर 

    लालू यादव की तबीयत में सुधार, इलाज के बाद लौटे घर 

    पटना(PATNA): राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सोमवार की सुबह राजधानी के पारस हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया था. लालू यादव की तबीयत के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी doctors ने रिलीज़ कर दिया है. अभी उनकी तबियत स्टेबल है.

    लालू प्रसाद रविवार रात पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड पर स्थित आवास में सीढ़ी से फिसल गए थे. जिसके कारण उनको दाहिने कंधे में चोट लगने की खबर आई थी.  खुद तेजस्वी यादव गाड़ी चलाकर उन्हें लेकर पटना के पारस हॉस्पिटल पहुंचे थे. पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के प्रवक्ता के अनुसार लालू प्रसाद को देर रात 3:30 बजे के करीब अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया. कंधे में लगी चोट के कारण लालू प्रसाद की हालत थोड़ी अस्थिर थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी केयर यूनिट में एडमिट किया गया था. जहां उनकी पूर्ववर्ती सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इलाज किया जा रहा था . फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

    यह भी पढें:

    सीढियों से गिरे लालू यादव,कंधे की हड्डी टूटी

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news