लगातार 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव, सोमवार को होगा औपचारिक एलान  

    लगातार 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव, सोमवार को होगा औपचारिक एलान  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. लालू प्रसाद को एक बार फिर से आरजेडी का अध्यक्ष चुन लिया गया है. दिल्ली में आयोजित आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू यादव निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं. अध्यक्ष के तौर पर लगातार 12वीं बार उन्हें आरजेडी की कमान मिली है. इसके साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पारित हुए, जिसमें बिहार में जातिगत जनगणना का प्रस्ताव भी शामिल है.

    एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक

    दरअसल, दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित हुई है. आज पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जबकि सोमवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आरजेडी का खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा. आज हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद, शरद यादव, तेजस्वी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए.

    दो दिनों की बैठक में देशभर से आए चार हजार से अधिक पार्टी के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं. आज की बैठक में लालू प्रसाद को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया. 12वीं बार लालू को पार्टी की कमान सौंपी गई है. सोमवार को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले खुला अधिवेशन में इसका औपचारिक एलान किया जाएगा.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news