सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे लालू यादव और नीतीश कुमार, विपक्षी दलों को एकजुट करने पर हुआ विचार  

    सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे लालू यादव और नीतीश कुमार, विपक्षी दलों को एकजुट करने पर हुआ विचार  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे. लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की ओर यह कदम माना जा रहा है. इस मौके पर नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि सभी विपक्षी दलों को कैसे एकजुट किया जाए, इसी पर बात की गई है. वहीं लालू यादव ने कहा कि भाजपा को हटाना है, देश को बचाना है. इसी पर बात की गई. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से उन्होंने बात की कि सभी पार्टी को एकजुट किया जाए और 2024 में भाजपा को वापस भेज दिया जाए.    

    रैली से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार

    बीजेपी विरोधी गठबंधन को लेकर इन नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है. बता दें कि सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इनेलो की रैली में शामिल हुए थे. रविवार को हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती पर इंडियन नेशनल लोकदल की रैली में नीतीश और तेजस्वी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news