पोती को गोद में लेकर गदगद हुए लालू, कहा- अब मेरा नाम रौशन करेगी कात्यायनी

    पोती को गोद में लेकर गदगद हुए लालू, कहा- अब मेरा नाम रौशन करेगी कात्यायनी

    पटना(PATNA): तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर रखा है. उन्होंने चैत्र नवरात्र में पैदा हुई अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है. इसकी जानकारी खुद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर दी है. बता दें कि 27 मार्च को तेजस्वी यादव एक बच्चे के पिता बने थे. बच्चे के आने के बाद से ही लालू परिवार में खुशियों का महौल छाया हुआ है. 

    अब तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सभी को बताया है कि उनकी बेटी का नाम कात्यायनी है. तेजस्वी ने कहा कि, “प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ. बच्ची के दादा श्री @laluprasadrjd जी ने बेटी का नाम “कात्यायनी” रखा है. 

    वहीं बुआ रोहिणी ने पोस्ट कर लिखा Welcome my baby KATYAYANI ( कात्यायनी ). तू जानी जाएगी उनके नाम से. दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से.. रोहिणी आचार्या ने इसकी तस्वीरें भी साझा की है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news