लालू और हेमंत की मुलाकात,CM ने ऐसे लिया आशीर्वाद,सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीर

    लालू और हेमंत की मुलाकात,CM ने ऐसे लिया आशीर्वाद,सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीर

    रांची(RANCHI):  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  लालू प्रसाद यादव से  मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू यादव का पैर छू कर आशीर्वाद लिया है. 

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने  लालू प्रसाद यादव  उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा हुई.

    संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू प्रसाद यादव:cm

    मुख्यमंत्री ने कहा कि  लालू प्रसाद यादव संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीब,पिछड़ों  और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है. उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं. दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकेगा.
    इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मती राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्य व अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news