झारखंड के नए मुख्य सचिव होंगे एल ख्यांगते, बदले गए सुखदेव सिंह

    झारखंड के नए मुख्य सचिव होंगे एल ख्यांगते, बदले गए सुखदेव सिंह
    भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल ख्यांगते को झारखंड का मुख्य सचिव बनाया गया है. सुखदेव सिंह के स्थान पर उन्हें नियुक्त किया गया है. इस संबंध में बुधवार को राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई. अल खान पर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

    रांची (RANCHI) : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एल ख्यांगते को झारखंड का मुख्य सचिव बनाया गया है. सुखदेव सिंह के स्थान पर उन्हें नियुक्त किया गया है. इस संबंध में बुधवार को राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई. अल खान पर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

    सुखदेव सिंह लंबे समय तक रहे मुख्य सचिव

    राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनने के बाद 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. लंबे समय तक मुख्य सचिव पद पर उन्होंने सेवा दी. जानकारी यह बताते हैं कि सुखदेव सिंह का सोरेन परिवार से अच्छा संबंध रहा है. एक अच्छे छवि वाले अधिकारी के रूप में सुखदेव सिंह की पहचान रही है. पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के प्रधान सचिव के रूप में भी काम किया था. मेहनती होने के साथ-साथ ए सुखदेव सिंह ने निष्ठावान अधिकारी रहे हैं.

    एल ख्यांगते के बारे में जानिए

    झारखंड सरकार के नए मुख्य सचिव एल ख्यांगते एक अच्छे अधिकारी रहे हैं.इन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों में अलग-अलग पद पर काम किया है.ख्यांगते वर्तमान समय में श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक पद पर पदस्थापित थे. इसके अलावा उनके पास अपर मुख्य सचिव के रूप में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का भी दायित्व था.सुखदेव सिंह को एल ख्यांगते के स्थान पर पदस्थापित किया गया है. इस तबादला को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नौकरशाही गलियारे में इसकी चर्चा हो रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news