बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पहिए में ब्रेक बाइंडिंग के चलते उठी आग की लपटे

    बर्निंग ट्रेन होने से बाल-बाल बची कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, पहिए में ब्रेक बाइंडिंग के चलते उठी आग की लपटे

    धनबाद (DHANABAD): कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस रविवार की रात बर्निंग ट्रेन होने से बच गई. ट्रेन की एक बोगी के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग की लपटे उठने लगी थी. इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यह घटना धनबाद गया रेल खंड पर टन  कुप्पा स्टेशन के पास हुई. बताया गया है यह सब हुआ रविवार की रात 8:00 बजे के लगभग हुआ. स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री धड़ाधड़ ट्रेन से नीचे उतर गए. उसके बाद रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाई और आग पर काबू पा लिया.

    जानकारी के अनुसार कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस पहाड़पुर और टन  कुप्पा स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी. इसी वक्त रात लगभग 8:15 बजे ट्रेन की एक बोगी के पहिए के पास आग निकलने लगी. यह ट्रेन टन कुप्पा रेलवे स्टेशन के अप लूप लाइन पर पहुंची, तो ट्रेन के इंजन से चौथी बोगी S1 के पहिए से आग की लपटे निकल रही थी. इसके बाद रेल कर्मी हरकत में आए. रेल कर्मियों की तत्परता से आग बुझा लिया गया. ट्रेन को कुछ समय बाद रवाना कर दिया गया. लेकिन एक बड़ी घटना टल गई.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news