एकजुट हुए केसीआर और नीतीश, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला, जानिए क्या कहा 

    एकजुट हुए केसीआर और नीतीश, केंद्र सरकार पर जमकर बोला हमला, जानिए क्या कहा 

    पटना(PATNA): तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव उर्फ केसीआर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की एकजुटता आज पटना में दिखी. दोनों ने एकसाथ प्रेस को भी संबोधित किया और जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. केसीआर ने कहा, नीतीश कुमार से बात हुई है.  बीजेपी सरकार को बाहर करना है, क्योंकि पिछले आठ सालों में देश में किसी क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है. देश के किसी भी सेक्टर में कोई सुधार नहीं हुआ है. डॉलर के प्रति रुपये की इतनी बुरी गिरावट कभी नहीं हुई. देश में मंहगाई काफी बढ़ रही है. देश का कर्जा बढ़ गया. गरीब परेशान हैं. उन्होंने कहा कि देश में 13 महीने क्यों किसानों  को आंदोलन करना पड़ता है. केंद्र सरकार की नीति के कारण देश में हर क्षेत्र में नुकसान हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 2020 तक सबको घर की बात की थी, लेकिन क्या सभी को घर मिल गया है. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश के कई शहरों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं. यहां तक कि देश की राजधानी दिल्ली में भी लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं. 

    बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे. पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद केसीआर सीधे राज्य के गेस्ट हाउस पहुंचे. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गेस्ट हाउस में गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. इसके बाद सचिवालय स्थित संवाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ. वहां केसीआर ने सिकंदराबाद में आग लगने की घटना में जान गंवाने बिहार के 12 मजदूरों के परिवार से मुलाकात की. साथ ही पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी. इस दौरान उन्होंने गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि दी.

    इस दौरान अपने संबोधन में केसीआर ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार आकर मुझे ये कार्य करने का अनुमति दी है. मैं उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि तेलंगाना के विकास में बिहार के श्रमिक का बहुत बड़ा योगदान है. कोरोना के समय में भी हमने बिहार के लोगों की काफी मदद की थी. बिहार जाने के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था भी की थी. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में देश के बहादुरों का बड़ा योगदान है. कहा कि काफी समय से बोझ था कि पटना आएं और शहीद के परिवार के लोगों की मदद करूं उनका सम्मान कर सकूं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news