पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर के पास रेल हादसा, मालगाड़ी की पांच बोगी हुई बेपटरी 

    पश्चिम बंगाल के कुमेदपुर के पास रेल हादसा, मालगाड़ी की पांच बोगी हुई बेपटरी

    कटिहार(KATIHAR): पश्चिम बंगाल मालदा जिला के हरिशचंद्रपुर दो नंबर ब्लॉक कुमेदपुर स्टेशन पर तेल टैंकर की एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में तेल से भरे पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना सुबह 11:00 बजे की है. जिसके बाद हादसे की खबर मिलते ही कटिहार मंडल के रेल अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे और घटना का जायजा लिया. हालांकि इस हादसे से किसी तरह की कोई भारी नुकसान नहीं हुई हैं. लेकिन कई घंटो तक ट्रेन परिचालन बाधित हुई. वहीं इस बीच मालदा रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेन लेट हुई और कई की रूट में बदलाव भी किया गया. 

    घंटो तक ट्रेन परिचालन रही बाधित
    वहीं कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कुमेदपुर यार्ड पॉइंट नंबर 151 के पास यह हादसा हुआ. इस बीच पांच बोगी पटरी उतर गई. जिस कारण कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी मालदा वाया कुमेदपुर  लाइन को ब्लॉक किया गया. वहीं रेलवे सूत्रों के अनुशार दुर्घटना के बाद मालगाड़ी को कटिहार स्टेशन लाया गया फिर बाद में वहां से न्यू जलपाईगुड़ी ले जाया जाएगा.



    Related News