KARNATAKA ELECTION: पीएम मोदी का अनोखा रोड शो, जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग

    KARNATAKA ELECTION: पीएम मोदी का अनोखा रोड शो, जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी दिन-रात एक कर भाजपा को जीत के मुहाने पर खड़ा करने का दम लगा रहे हैं. उनके रोड शो में लोगों की भीड़ भी जुट रही है. भाजपा की ओर से इसे जनसैलाब का नाम दिया जा रहा है. इसी बीच एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया में सुर्खिया बटोर रहा है. इस वीडियो को देख आपकी आंखे भी फटी रह जाएगी. आप विरोधी हो या पीएम मोदी के प्रशंसक इस वीडियो को देखने के बाद इस बात को स्वीकार करने को आप भी बाध्य होंगे कि आठ वर्षों के शासन के बाद भी पीएम मोदी का जलवा देश के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक कायम है.  

    देखिए वायरल वीडियो

    बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेंगलुरु में रोड शो था. जहां वे भारी संख्या में लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी बीच कर्नाटक के एक गांव से कुछ बच्चों का वीडिय़ो वायरल हो रहा है. जिसमें वे बच्चें पीएम मोदी का कटआउट लेकर रोड शो निकाल रहे हैं. वीडियो में देखा जा रहा है कि बच्चों ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए अपने खिलौना का कार इस्तेमाल किया. जिसके बाद बच्चों ने पीएम के कटआउट को खिलैने वाली कार में बैठाया. उसके बाद दो तीन बच्चों ने कटआउट को संभाला ताकि वह रोड शो के दौरान गिर नहीं जाए. इसके बाद आठ-दस बच्चों ने पीएम मोदी का पूरे जोरो शोरों से रोड शो निकाला. रोड शो के दौरान बच्चों ने बीजेपी की जय, पीएम मोदी की जय साथ ही अमित शाह के नाम के भी जयकारे लगाए. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news