ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाला,आरसीपी सिंह ने कहा बेहतरीन फैसला

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाला,आरसीपी सिंह ने कहा बेहतरीन फैसला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद आरसीपी सिंह ने आज इस्पात मंत्रालय का कार्यभार प्रभारी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंप दिया. इस्पात विभाग में पहुंचकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यभार संभाल लिया है. मौके पर उनके साथ दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद पहली बार आरसीपी सिंह की चुप्पी टूटी. आरसीपी सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया को कार्यभार देने के बाद से कहा कि सिंधिया बेहद अनुभवी राजनेता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी के लिए चुना है, तो यह वाकई एक बेहतरीन फैसला है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ अपने संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में मंत्रालय ने काम किया है और आगे इस काम को जारी रखेंगे. हालांकि इस्पात मंत्रालय में अपने कामकाज की बाबत पूछे जाने पर आरसीपी सिंह ने चुप्पी साध ली. आरसीपी सिंह अपने इस्तीफे को लेकर आगे के सवालों का सामना नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कह दिया कि इस सब पर आगे बातचीत होगी.

    यह भी पढ़ें:

    बिहार: आखिर केंद्रीय इस्पात मंत्री के पद से आरसीपी सिंह को देना पड़ा इस्तीफा

    आरसीपी सिंह का राज्यसभा में आज आखिरी दिन

    पूर्व इस्पात मंत्री और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का राज्यसभा में आज यानी गुरुवार को आखिरी दिन है. उन्होंने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही 6 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद चर्चा का बाजार तेज हो गया. अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. पिछले कई दिनों से आरसीपी सिंह मीडिया के सवालों से बचते नज़र आ रहे थे. उनसे बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर भी कई बार सवाल पूछे गए, लेकिन हर बार आरसीपी सिंह ने चुप्पी साधी रखी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news