JTET 2026: झारखंड में शिक्षक बनने का बढ़िया मौका, जानें आवेदन तिथि, योग्यता और पूरी प्रक्रिया

    झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.राज्य में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.इ

    JTET 2026: झारखंड में शिक्षक बनने का बढ़िया मौका, जानें आवेदन तिथि, योग्यता और पूरी प्रक्रिया

    TNP DESK- झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.राज्य में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है. जारी अधिसूचना के अनुसार JTET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू होंगे जबकि आवेदन की अंतिम तिथि  21 मई 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in से आवेदन कर पाएंगे.

    जरूरी योग्यता 

    प्राइमरी स्कूल कक्षा 1 से 5 के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और दो वर्षीय डीएलएड या उसके समकक्ष डिग्रीहोनी चाहिए.

    अपर प्राइमरी स्कूल कक्षा 6-8 के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और दो वर्षीय डीएलएड की डिग्रीया 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन बीएड की डिग्री होनी चाहिए. 

    अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए.

    आवेदन शुल्क 

    सामान्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1300 रुपए आवेदन शुल्क मांगे गए हैं.

    वहीं दिव्यांग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपए है.

    परीक्षा पैटर्न

    परीक्षा पैटर्न की बात करें तो JTET में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे. पेपर 1 और पेपर 2। अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

    ऐसे करें आवेदन 

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jacexamportal.in पर जाएं

    अब होम पेज पर JAC JTET Exam 2024 के लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें

    मांगे गए सभी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें

    फिर फॉर्म भरकर फीस जमा करें

    अंत में सारी डिटेल चेक कर फॉर्म सब्मिट करें और  इसका प्रिंटआउट लेकर रखें 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news