झारखंड में गरमाया JSSC CGL का मुद्दा! सदन में पक्ष-विपक्ष आमने सामने,देखिए एक-दूसरे पर क्या लगा रहे आरोप  

    झारखंड में गरमाया JSSC CGL का मुद्दा! सदन में पक्ष-विपक्ष आमने सामने,देखिए एक-दूसरे पर क्या लगा रहे आरोप

    रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा विशेष सत्र के आखरी दिन सदन के बाहर JSSC CGL रिजल्ट का मुद्दा गरमा गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है. विपक्ष सरकार से CGL परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहा है तो पक्ष इस आंदोलन को भाजपा की साजिश बता रहा है.

    कोई नहीं सुन रहा छात्रों की मांग : विधायक राज सिन्हा

    इस बीच विधायक राज सिन्हा ने कहा कि झारखंड के लोगों को झूठा वादा कर के हेमंत सरकार सत्ता में आई है. अब इस सरकार का असली चेहरा सामने दिख रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी वादे को पूरा नहीं कर पायेगी. छात्र सड़क पर है. कोई उनके मांग को सुनने वाला नहीं है.

    छात्रों की समस्या जल्द होगी दूर: अमित महतो 

    वहीं सत्ता पक्ष के विधायक अमित महतो ने कहा कि झारखण्ड के सभी लोगों की बात सुनना सरकार का काम है. छात्रों के हित में हेमंत सरकार काम कर रही है. छात्र के मुद्दे को बैठ कर सुलझा लिया जायेगा. JSSC CGL के मुद्दे पर छात्र की समस्या दूर होगी.

    आपकों बता दें कि झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के विरोध में छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करायी जाये. दो दिन पहले यानी 10 दिसंबर को सीजीएल परीक्षा परिणाम के विरोध में छात्रों ने हजारीबाग में बंद का आह्वान किया था. हजारीबाग की सड़कों पर इसका व्यापक असर देखा जा रहा था. सुबह से ही छात्र विभिन्न चौक चौराहों पर विभिन्न प्रतिष्ठानों को बंद कराते दिखे. दोपहर 1:00 बजे के बाद छात्रों की भीड़ हजारीबाग फोर लेन पर पहुंच गई. जहां उन्होंने भारत माता चौक के पास सड़क जाम कर दिया. जिसके कारण कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गई थी. छात्र इस बात पर अड़े हैं कि सीजीएल परीक्षा परिणाम रद्द किया जाए और परीक्षा दोबारा ली जाए. जगह-जगह आगजनी कर परीक्षा परिणाम का विरोध कर रही थी, जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज कर दी थी, जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हो रहा है. ऐसे में अब जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ तो पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को इस मुद्दे पर घेरते हुए नज़र आ रही है। 



    Related News