रेलवे में नौकरी का ऑफर, 1000 से ज्यादा पदों के लिए निकाली गई भर्ती, जानिए डिटेल्स

    रेलवे में नौकरी का ऑफर, 1000 से ज्यादा पदों के लिए निकाली गई भर्ती, जानिए डिटेल्स

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा ऑफर आया है. यह ऑफर उन लोगों के लिए ज्यादा खास है जो रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं. बता दें कि भारतीय रेलवे में नौकरी को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके तहत बताया गया है किस साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में लगभग एक हजार से ज्यादा भर्तियां होने वाली है.

    आवेदन प्रक्रिया शुरू

    इस जारी किए गए नोटिफिकेशन में कई बातें बताई गई हैं जिसके तहत यह आवेदन 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वही आपको पदों के बारे में बता दे तू इनमें से असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 820 पद टेक्नीशियन के लिए 132 पद और वहीं जूनियर इंजीनियर के लिए 64 पद शामिल है.

    इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

    यह भर्ती प्रक्रिया जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटेटिव एग्जाम कोटा के तहत दिया जाएगा. एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही भर्ती ली जाएगी. वही आपके रैंक के आधार पर ही आपका पोस्ट तय किया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए आप इस https://secr.indianrailways.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news