झारखंड की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान, हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड, सीएम हेमंत ने दी बधाई

    झारखंड की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान, हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड, सीएम हेमंत ने दी बधाई

    रांची(RANCHI): झारखंड की स्टार महिला हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे ने आज अपने राज्य का नाम रोशन कर दिया है. भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन और झारखंड की स्टार महिला हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को शुक्रवार 17 जनवरी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. जिससे सलीमा टेटे अर्जुन अवार्ड लेने वाली झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी बन गईं हैं. सलीमा टेटे की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सलीमा को बधाई दी है.

    सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर ट्वीट कर लिखा है कि, “अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित करें, यही कामना करता हूं. आज पुरस्कार पाने वाले अन्य सभी खिलाड़ियों को भी अनेक-अनेक बधाई और जोहार.''

    वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफ़ॉर्म पर ट्वीट कर सलीमा टेटे को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि, ''झारखंड की बेटी व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आपकी इस शानदार उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है!”

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news