JHARKHAND VIDHANSABHA 2024: लड़ना चाहते है चुनाव तो जल्दी करें अपना आवेदन जमा, कांग्रेस ने निकाली वैकेंसी

    JHARKHAND VIDHANSABHA 2024: लड़ना चाहते है चुनाव तो जल्दी करें अपना आवेदन जमा, कांग्रेस ने निकाली वैकेंसी

    रांची(RANCHI): झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुटी है. साथ ही अब चुनाव में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी करने वाले नेताओं से आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी कर 15 दिनों के अंदर विधायक का चुनाव लड़ने वाले नेताओं से आवेदन की मांग की है. इच्छुक दावेदार अपना आवेदन जिला अध्यक्ष के पास जमा करेंगे. उसके बाद फिर जिला अध्यक्ष दस्तावेजों को जांचने के बाद उसे प्रदेश नेतृत्व को सौपेंगे.        

    15 दिनों के अंदर जमा करना है आवेदन

    आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से प्रदेश कांग्रेस ने उनका आवेदन मांगा है. इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के इच्छुक सभी नेताओं से आवेदन सहित विस्तृत जानकारी और बायोडाटा प्राप्त कर उसकी सूची प्रदेश कांग्रेस को 15 दिनों के अंदर जमा करें.

    कांग्रेस चुनाव को लेकर तैयार

    उन्होंने बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक गंभीरता के साथ तैयारी में जुटी हुई है. सभी जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षों को पूर्व में निर्देश दिया जा चुका है कि जनता के हितों के संदर्भ में कांग्रेस के दृष्टिकोण से उन्हें पूरी तरह अवगत करायें. साथ ही साथ महागठबंधन सरकार द्वारा झारखंड में किए गए जनहित के कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता के समक्ष रखे ताकि भाजपा जनता को किसी भी तरह भ्रमित ना कर सके. भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे हैं झूठे प्रचार से भी आम लोगों को सावधान रखने के लिए निरंतर लोगों से संवाद स्थापित करते रहना है.



    Related News